
हापुड़: चार जुलाई को हुई चोरी के मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग के समीप छोईया के नाले पर पुल का निर्माण चल रहा है जहां पर बने एक स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने जनरेटर, तार, सरिया, कटाई मशीन, वाइब्रेटर आदि सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 27 जुलाई सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशाल गौड़ निवासी प्रीत विहार हापुड़ ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य उनके फर्म द्वारा किया जा रहा है। 4 जुलाई को उन्हें पता चला कि स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने जनरेटर, कटाई की मशीन, सरिया आदि माल चुरा लिया और फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























