
👁 20 views Views
सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का 170 करोड़ बाकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का करीब 170 करोड़ रुपए बकाया है। किसानों का भुगतान न होने से किसान बेहद चिंतित है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं शुगर मिल के संचालन पर भी खतरा मंडरा रहा है। 5 साल के आंकड़ों में देखें तो पिछले 2 वर्षों से बकायादारी नए सत्र तक भी खत्म नहीं हो रही। पेराई क्षेत्र घटने के बावजूद देनदारी कम नहीं हो रही है। इसका असर आगामी पेराई सत्र पर पड़ सकता है। किसानों ने मिल के केंद्र, विभिन्न गांव से हटाने की मांग शुरू कर दी है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























