
कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज के चालक व परिचालकों की छुट्टियां रहेगी रद्द
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रोडवेज डिपो में तैनात चालक व परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। शिव भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए ARM ने अन्य डिपो को भी पत्र लिखा है। जनपद हापुड़ में 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। लाखों शिव भक्तों की धार्मिक यात्रा के मद्देनजर चालक व परिचालकों की छुट्टियों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। साथ ही हापुड़ डिपो से 60 बसें रिजर्व की गई है जो शिव भक्तों की बढ़ती संख्या के अनुसार बढ़ाई जाएगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























