
गो हत्या रोकने के लिए गो भक्तों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देशभर में गौ हत्या रोकने, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गोचर भूमि को कब्जा मुक्त करने की मांग को लेकर सोमवार को हापुड़ में बड़ी तादाद में गो भक्तों ने संकीर्तन करते हुए हापुड़ कलेक्ट्रेट की और कूच किया। संतों का कहना है कि यह गो भक्षकों के विरुद्ध यह आंदोलन है गौ माता का सम्मान सुरक्षित होना चाहिए और गाय स्वतंत्र रूप से विचरण कर सके।
सोमवार को भोर होते ही जनपद के कोने-कोने से गो भक्तों, साधु संतों ने हापुड़ के श्री सनातन धर्म सभा सभागार में पहुंचना शुरू कर दिया जहां करीब 2 घंटे तक गौ माता पूजन तथा श्री राम, जय राम, जय जय राम का जाप किया गया।
श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के प्रधान रोहित गर्ग, सचिव अशोक छारिया, दीपांशु गर्ग, त्रिलोकचंद गुप्ता, पवन बंसल आदि की अगुवाई में गो भक्तों का काफिला हापुड़ कलेक्ट्रेट की और कूच करने लगा। काफिले में बछड़े आगे-आगे चल रहे थे और वह भक्त संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। हापुड़ के इतिहास में यह पहला ऐसा प्रदर्शन था जिसमें भजन व संकीर्तन किया गया हो।
गो भक्तों ने हापुड़ कलेक्ट पहुंचकर जिलाधिकारी के दफ्तर में लाखों लोगों के हस्ताक्षर से युक्त ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई थी कि देशभर में गौ हत्या रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए और गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























