
हापुड के अनिल वाजपेयी को मिला हरिशंकर सारस्वत सम्मान
हापुड सीमन (ehapurnews.com):दिल्ली के भेरा एन्क्लेव पश्चिम विहार स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हापुड़ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि डॉ. अनिल बाजपेई को हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, सृजनशीलता एवं सतत साहित्य साधना के लिए प्रतिष्ठित ” हरिशंकर सारस्वत सम्मान” से अलंकृत किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति-चिह्न, प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कवि सम्मेलन में वरिष्ठ गीतकार जय सिंह आर्य, डॉ. राधेश्याम मिश्रा, डॉ. कीर्ति काले, संजय जैन, भुवनेश्वर चौहान, सीमा रंगा, प्रतीक्षा चौहान तथा अवधेश सहित अनेक प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
डॉ. अनिल बाजपेई को प्राप्त इस सम्मान पर हापुड़ सहित साहित्य जगत में हर्ष की लहर है। साहित्यकारों एवं संस्था के पदाधिकारियों में विनोद गुप्ता,राकेश महेश्वरी,अजय बंसल, सुनील शर्मा,सचिन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अनुज गोयल, रवि मोहन गर्ग , जितेन्द्र गुप्ता , डॉ सुनीता शर्मा, सुनीता स्वामी,डॉ आराधना बाजपेई,क्षमा शर्मा ,डॉ राजेश्वर महावीर वर्मा ने इसे हापुड़ के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























