
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया। जब बीती देर रात अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित कमरा संख्या 12 में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ऐसी में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से जबरदस्त आग लगी जिससे पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हापुड़ के CFO अजय कुमार शर्मा ने बताया कि गनीमत रही कोई जान हानी नहीं हुई। तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी का सुरक्षित रिस्क्यू किया। हालांकि आग के कारण फर्नीचर, विद्युत उपकरण आदि जलकर राख हो गए। रविवार की देर रात 12:50 पर दमकल वापस सूचना मिली कि हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल के कमरा संख्या 12 में आग लगी है। आग का कारण ऐसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग की वजह से आसपास के वार्डों में भी धुआँ फैल गया जिसके बाद सभी मरीजों को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। एन एस आई यू में भर्ती तीन बच्चों को भी सुरक्षित निकाला गया। आग के कारण हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस दौरान फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया।






















