
👁 2 views Views
NEET छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस ने शनिवार की शाम को हापुड़ में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने कहा कि नीट और सीबीएसई की अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ वह छात्रों के समर्थन में मैदान में उतरे हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कैंडल मार्च का आरंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्ती लेकर पैदल मार्च करते हुए शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हापुड़ कांग्रेस राकेश त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, अरविंद शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेश कुमार भाटी, सैयद अयाजउद्दीन आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























