
छात्र से मारपीट के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने छात्र को पीटने और फीस के रुपए गायब करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
हापुड़ के गद्दापाड़ा के रहने वाले मोहम्मद कैफ अब्बासी ने तहरी देकर बताया कि उनका भाई मोहम्मद कामरान अब्बासी एक कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। 27 जुलाई की शाम कॉलेज परिसर में बाइक हटाने को लेकर निशांत तोमर, करण और अन्य युवकों से विवाद हो गया। सभी ने मिलकर छात्र के साथ मारपीट की। शोर सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है की मारपीट के दौरान कॉलेज फीस के लिए रखे गए ₹30,000 भी गायब हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























