
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के समर्थन में सोमवार को सौपेंगे ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से देशव्यापी स्तर पर संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की सभी तैयारियाँ अब पूर्ण हो चुकी हैं। देशभर के सभी जिलों में स्थानीय कार्यकारिणियों द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा संबंधित जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है। आगामी 27 जुलाई 2026 को भारत के प्रत्येक जिले में संबंधित जिलाधिकारी महोदय/महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को जनता की ओर से हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विदित हो कि पिछले लगभग छह माह से देशभर के संतों, गोसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में गो सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून का निर्माण, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण तथा कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं। इन मांगों के समर्थन में देशभर में व्यापक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।
27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से सरकार को सौंपे जाएंगे 15 करोड़ से अधिक्र हस्ताक्षरों सहित प्रार्थता-प्रत्र ज्ञात हो कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री तथा संबंधित राज्यों के राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्रियों को प्रार्थना-पत्र सौंपे गए थे। अभियान के पदाधिकारियों के अनुसार इन मांगों पर अब तक अपेक्षित निर्णय न लिए जाने के कारण अब द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को पुनः देशभर के सभी जिलों से अनुस्मारक (रिमाइंडर) प्रार्थना-पत्र सरकार को प्रेषित किए जाएंगे।
1 इस बार अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र सरकार को लाख हस्ताक्षरों सहित संबंधित जिलाधिकारी भेजे जाएंगे। जनपद HAPOL की ओर से भी लगभग महोदय/महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल पपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























