
कांवड़ यात्रा के दौरान व्यापारिक परिवहन नहीं होगा प्रभावित
हापुड सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली हापुड़ में सीओ सदर अनीता चौहान की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस,व्यापारी एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक कावड़ यात्रा को लेकर आयोजित की गई। मीटिंग में थाना प्रभारी मनीष चौहान, प्रभारी निरीक्षक द्वितीय,सीओ ट्रैफिक भी मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन चार्ट प्रस्तुत किया गया। जिसके सन्दर्भ में तय हुआ कि इस बार हैवी ट्रैफिक का रूट डायवर्जन छिजारसी टोल प्लाजा से ना होकर गंगा एक्सप्रेक्स वे से किया जाएगा।
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालो ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था इस प्रकार हो कि कांवड़ियो को कोई दिक्कत ना हो और न ही व्यापार प्रभावी हो। इस विषय पर तय हुआ कि व्यापारियों की सुविधानुसार निजामपुर बाईपास से कांवडियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए वाहनों को आने जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विभाग द्वारा आपसी समन्वय बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों व व्यापारियों का एक वॉट्सएप ग्रुप बनाए जाने पर सहमति बनी।
मीटिंग में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से अमित गुप्ता, समर जीत सिंह, संजय सोःडी, व्यापारी दीपक बंसल, संजय डावर, संजीव जैन, आयुष शर्मा, अमित गोयल, प्रभात अग्रवाल, विवेक गर्ग आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























