
गढ़मुक्तेश्वर विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम खुडलिया में लगभग ₹50 लाख की लागत से निर्मित होने वाली 500 मीटर लंबी सड़क का रविवार को गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि
यह सड़क क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्राम के विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक पहुँचे और प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















