
गढ़मुक्तेश्वरः चंद्रशेखर आजाद जयंती मनाई दी श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार को महान क्रांतिकारी भारत के वीर सपूत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में आशुतोष शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग का प्रतीक है तथा युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में पंडित विजेंद्र शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), अंकित भड़ाना (पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी), पंडित सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, आदेश गुर्जर (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। उपस्थित लोगों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हापुड़ जनपद के प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी ने भी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का अनुरोध किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से आदेश गुर्जर सुनील शर्मा आशुतोष शर्मा नरेंद्र नागर लाल होटल वाले, बिन्दर कश्यप रविंद्र गुर्जर, खालिद भाई , महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ हर्षवर्धन शर्मा, रिंकू शुक्ला, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, मांगू शर्मा , भगवान शर्मा, अंकित कौशिक, विजेंद्र शर्मा, लोकेश ,मनवीर शर्मा ,साहित्य सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























