
हापुड़ में अमर शहीद पं. चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को रेलवे रोड स्थित नरेन्द्र मोहन अस्पताल के पास कपिल शर्मा पुत्र मूलचन्द शर्मा के निवास स्थान पर महान स्वतंत्रता सेनानी पं. चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं. चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भारत माता के अमर सपूत चंद्रशेखर आजाद के अदम्य साहस, देशभक्ति और देश की स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके दिखाए गए स्वाभिमान तथा राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित नानक चन्द शर्मा, ईश्वर चन्द शर्मा, सुबोध शास्त्री, विक्की शर्मा, संतप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























