
👁 17 views Views
गौ सेवकों ने कराया गौ माता का अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के मोहल्ला रमपुरा, पावल रोड, पिलखुवा में एक गौ माता का देहांत हो गया है। सूचना मिलते ही हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंदर शर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक एवं विधि-विधान के साथ गौ माता का अंतिम संस्कार कराया।
इस सेवा कार्य में विशाल त्यागी , कृष्ण कोरी , जितेंद्र कोरी , देवा सोम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया। हिन्दू रक्षा दल ने कहा कि गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के लिए संगठन सदैव तत्पर है और भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से सेवा कार्य करता रहेगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























