
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बाबूगढ़ क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्रकरणों में ध्वस्तीकरण और एक प्रकरण में सीलिंग की कार्रवाई की। एचपीडीए ने जीडी पब्लिक स्कूल के पास ग्राम बागड़पुर में 5000 वर्ग मीटर में राहुल चौधरी व गुड्डू चौधरी द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग, 7000 वर्ग मीटर में बछलौता रोड पर बाबा फार्म हाउस के पास आशीष द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसी के साथ टीम ने 6,000 वर्ग मीटर में बाबूगढ़ छावनी में अटूटा रोड पर स्थित पाइप फैक्ट्री के पास नितिन गुप्ता द्वारा किए गए औद्योगिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जिसे टीम ने सील कर दिया। एचपीडीए के बुलडोजर ने अवैध प्लाटिंग में बिछाई गई सड़कों को भी ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। बुलडोजर जमकर गरजा जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान एचपीडीए का प्रवर्तन दल, सचल दस्ता उपस्थित उपस्थित रहा।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























