
हापुड़ कोतवाली के सामने बीच सड़क पर सो गया व्यक्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड पर कोतवाली के सामने एक व्यक्ति शुक्रवार की रात बीच सड़क पर सो गया जिसके बाद मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने युवक को उठाया और उसे कपड़े पहनाकर साइड कराया। व्यक्ति के सड़क के बीच में सोने से यातायात पर भी असर पड़ा था लेकिन जिम्मेदार जनता ने स्वयं ही संज्ञान लिया और व्यक्ति को उठाकर उसे साइड कराया।
दरअसल वाहन सड़क पर फर्राटा भर रहे थे। रात के अंधेरे में एक व्यक्ति बिन कपड़ों के सड़क के बीचों-बीच ले लिया और सो गया। यह प्रकरण हापुड़ कोतवाली के सामने का है जब वाहन मौके से गुजर रहे थे तो हादसे की प्रबल संभावना बनी हुई थी। वहीं यातायात भी अवरुद्ध हो गया। उसके बाद लोगों ने स्वयं संज्ञान लिया और व्यक्ति को उठाया और उसे कपड़े पहनाकर साइड कराया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























