
पिलखुवा: घर में घुसे सांप का सुरक्षित रेस्क्यू
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के शैलेश फॉर्म कॉलोनी में स्थित एक मकान में सांप घुस आया। इसके बाद एक युवक ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रिस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने रात की सांस ली।
हापुड़ में शनिवार की रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो पिलखुवा के शैलेश फॉर्म कॉलोनी की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में सांप घुस आया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। इसी बीच एक युवक को सूचना मिली जो मौके पर पहुंचा और उसने अपनी जान जोखिम में डालकर घर में घुसे सांप को काफी देर की मशक्कत के बाद आखिर पकड़ लिया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और युवक का आभार जताया। युवक ने सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























