
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बागड़पुर फ्लाईओवर पर पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति चोटिल हो गया। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से दो की मृत्यु हो गई जबकि एक घायल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे का है जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली हापुड़ से अमरोहा की तरफ जा रही थी। ट्रॉली पर 45 वर्षीय आरिफ पुत्र लतीफ निवासी नूरी अमरोहा, 44 वर्षीय कामिल पुत्र अमजद निवासी मुबारक नागली अमरोहा और मेहराज पुत्र नन्हे निवासी पतई थाना डिडौली ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार थे।
जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली बाबूगढ़ क्षेत्र के NH 9 पर स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर पर पहुंची तो पीछे से आई पिकअप ने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ट्रॉली पर सवार तीनों सड़क पर गिर गए जिनमें से आरिफ की मौके पर मौत हो गई जबकि कामिल ने भी दम तोड़ दिया। वही मेराज का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























