
खाद्य टीम ने छापामारी करके दूध,पनीर व क्रीम के लिए नमूने
हापुड, सूवि/संजय कश्यप(ehapurnews.com):आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एव जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में आज दिनांक-16.07.2026 को चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। हापुड के नेतृत्व में गठित सचल दल जिसमे, श्री पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री सोवेन्द्र सिंह पंघाल, श्री विपिन कुमार सिंह, श्री आर.पी. गुप्ता, सुश्री सहरिश सादात, श्री मोहित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे द्वारा जनपद हापुड में की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है-ग्राम सदरपुर तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड स्थित राधे श्याम डेयरी पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना, मिश्रित दूध के दो नमूने, क्रीम का एक नमूना, खोया का एक नमूना कुल 05 नमूने संग्रहित किये गये है। एव अस्वच्छकर परिस्थितियो मे भण्डारित मिल्क क्रीम लगभग 50 किग्रा अनुमानित कीमत रूपये 16000/- एव 150 किग्रा पनीर अनुमानित कीमत रूपये 45000/- रूपये नष्ट कराया गया है। साथ ही प्रतिष्ठान मे पायी गयी कमियो को दूर करने के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।
उपरोक्त समस्त नमूनो की वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























