
प्रशासन ने 35.30 लाख का बकाया जमा ना करने पर आवासीय संपत्ति को किया सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में स्थित गांव पिपलेड़ा में एक आवासीय संपत्ति को प्रशासन ने सील कर दिया। बताया जा रहा है कि एक निजी बैंक का 35.30 लाख रुपए का बकाया जमा ना करने पर यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। गुरुवार को सारफेसी एक्ट के तहत प्रशासन ने आवासीय संपत्ति को सील कर बैंक के कब्जे में दिया।
जिलाधिकारी कविता मीणा के निर्देश पर नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में निजी बैंक के अधिकारी, यूपीएसआईडीसी के इंचार्ज, वरुण कुमार, हल्का लेखपाल टिंकू राम भी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान संपत्ति के गेट पर ताला लगाकर कब्जा नोटिस चस्पा किया गया। अधिकारियों के अनुसार एक कंपनी और उसके गारंटरों पर 7 अप्रैल 2025 तक 35 लाख 30 हजार 759 रुपए का ऋण बकाया था। बैंक ने 9 अप्रैल 2025 को डिमांड नोटिस जारी कर भुगतान का अवसर दिया था लेकिन निर्धारित समय सीमा में राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद सारफेसी एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और गुरुवार को प्रशासन की मौजूदगी में संपत्ति पर कब्जा लिया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























