
25 करोड़ की लागत से ऊर्जा निगम बनाएगा नए बिजली घर, बढ़ेगी सब स्टेशनों व ट्रांसफार्मरों की क्षमता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बढ़ती बिजली की मांग और कटौती की समस्या को देखते हुए ऊर्जा निगम ने राहत दिलाने के लिए अब 25 करोड रुपए से बिजनेस प्लान को मंजूरी दी है। वर्ष 2026-27 तक लागू होने वाली इस योजना के तहत नए बिजली घर का निर्माण, सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि, ट्रांसफार्मर का अपग्रेडेशन और नई बिजली लाइनों का विस्तार किया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। यह योजना जिले के 53 बिजली घरों से जुड़े क्षेत्रों की जरूरत के आकलन के बाद तैयार की गई है। इस योजना के तहत जसरूप नगर, अतराला, खेड़ा प्रथम और हरौड़ा बिजली घर की क्षमता 15 बढ़कर 20 एमवीए की जाएगी जबकि धौलाना, सिंभावली बिजली घरों की क्षमता 20 से 25, जिंदल नगर की 25 से 30 MVA और टेक्सटाइल और रमपुरा बिजली घरों की क्षमता 10 से बढ़कर 15 एमवीए की जाएगी। योजना के तहत 436 छोटे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी जबकि 88 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















