
हापुड़ में मनाया गया 17वा सीएससी दिवस
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिला हापुड़ में 17वां सीएससी (CSC) दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर डिजिटल इंडिया और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले वीएलई (VLE) को सम्मानित किया गया, जबकि जिला स्तर पर कई जागरूकता शिविर और पौधरोपण अभियान आयोजित हुए। जिला हापुड़ के 300 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर्स पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के सक्रिय ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLE) ने ग्रामीणों को सरकार की डिजिटल और ई-गवर्नेंस सेवाओं (जैसे आयुष्मान भारत, पीएम किसान, और बैंकिंग सेवाएं) के बारे में जानकारी दी केंद्र संचालकों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को एक मंच पर लाकर, सीएससी द्वारा दी जाने वाली 32 से अधिक केंद्रीय सेवाओं की उपलब्धता पर चर्चा की
जिला प्रबंधक सीएससी श्री उदयेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की डिजिटल इंडिया पहल का एक प्रमुख हिस्सा हैं जो देश के शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को बैंकिंग, टेलीमेडिसिन, पैन कार्ड, और आधार से जुड़ी सेवाएं सीधे उनके घर के पास उपलब्ध कराते है आज सीएससी ग्रामीण सशक्तिकरण का मुख्य आधार बन गया हैं।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























