
हापुड के एसएसवी इंटर कॉलेज को प्रदेश में मिला 49वां स्थान
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के “पहचान पोर्टल” द्वारा जारी नवीनतम मूल्यांकन में एसएसवी इंटर कॉलेज, हापुड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2026 में पूरे प्रदेश के 28529 विद्यालयों में 49वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं जनपद हापुड़ के 114 विद्यालयों में विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की इस उपलब्धि का श्रेय समर्पित शिक्षकों, कुशल प्रबंधन और छात्रों की कड़ी मेहनत को जाता है। पहचान पोर्टल पर शैक्षणिक गुणवत्ता, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षण-प्रशिक्षण और समग्र विकास के मानकों पर किए गए मूल्यांकन में विद्यालय ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल के दूरदर्शी और उच्च-कुशल प्रबंधन की विशेष सराहना की गई। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने आधुनिक संसाधनों और अनुशासन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
साथ ही प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग की सतत मेहनत, मार्गदर्शन और शिक्षकों के साथ समन्वय को भी इस सफलता की रीढ़ बताया गया। प्रधानाचार्य के निरंतर प्रयासों से ही विद्यालय प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है।
विद्यालय के सभी शिक्षकों के योगदान को अतुलनीय बताते हुए प्रबंधन ने कहा कि टीम भावना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के कारण ही यह मुकाम हासिल हो पाया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























