
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की तड़के करीब 4:00 बजे रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में यात्री सवार थे जो घायल हो गए। सूचना पर गढ़ पुलिस, NHAI की टीम, 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायलों को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
हादसे में वीरेंद्र पुत्र बलदेव, अभिषेक पुत्र सुरेश, शिवम गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता, रामचरण पुत्र कल्लू, साधना सिंह पत्नी अखिलेश, नीतू सिंह पत्नी नरेंद्र, सुधीर सिंह और अलका निवासीगण सीतापुर समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867
























