
आधुनिक तकनीक से चुनी गई नई शिशु सरकारः सरस्वती शिशु मंदिर में डिजिटल वोटिंग से हुआ शिशु भारती का चुनाव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में ‘शिशु भारती’ के छात्र संघ पदाधिकारियों के चुनाव का आयोजन किया गया। विद्यालय ने पारंपरिक कागजी मतपत्रों को छोड़कर इस वर्ष पूरी तरह डिजिटल वोटिंग (ई-वोटिंग) प्रणाली को अपनाया। इस आधुनिक पहल से शिशुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के डिजिटल स्वरूप से रूबरू हुए शिशु, चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कक्षा कक्ष में विशेष डिजिटल वोटिंग सिस्टम तैयार किया गया था। क्क्षा चतुर्थ एवं पंचम के भैया-बहिनों ने स्वतंत्र रूप से अपनी समझ के प्रत्याशियों को स्क्रीन पर क्लिक कर वोट दिया। इस प्रक्रिया से बच्चों ने न केवल लोकतंत्र के महत्व को समझा, बल्कि तकनीक के सही उपयोग का व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका संगीता त्यागी व नेहा त्यागी रही । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम भूल जोशी ने कहा, “आज का युग डिजिटल युग है। शिशुओं को बचपन से ही तकनीक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























