
हापुड़ के युवक ने अपने बैंक खाते साइबर ठगों के हवाले किए
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): चंद आर्थिक लाभ कमाने के लालच में अपने बैंक खातों को साइबर ठगों के हवाले करने वाले हापुड़ के एक नौजवान पर जेल जाने की तलवार लटकी है। आरोपी हापुड़ के मोहल्ला नई पन्नापुरी का अभि कश्यप है जिसके केनरा बैंक व यूकों बैंक में खुले खातों का साइबर ठगों ने इस्तेमाल किया है।
हापुड़ साइबर सेल प्रभारी प्रबल कुमार पंकज ने इस सिलसिले में हापुड़ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी के दोनों बैंक खातों में साइबर ठगो ने विभिन्न एप के माध्यम से आंध्र प्रदेश, तेलगाना, कर्नाटक व मुंबई, महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से लाखों रुपए भेजे हैं। आरोपी अभि कश्यप के विरुद्ध अभी तक आठ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस मामले में साइबर सेल जांच कर रहा है। साइबर सेल ने 1, 69, 795 की ठगी बताई है।
आरोप है कि आरोपी अभि कश्यप ने आर्थिक लाभ कमाने के लिए अपने दोनों बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगों द्वारा कराया गया है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

























