
जलभराव के बाद जागे अधिकारी व ठेकेदार, पहले से क्यों नहीं कराई थी पुलिया की सफाई?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ अतरपुरा चौराहा शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है। यह मेरठ, बुलंदशहर, गढ़, हापुड़, दिल्ली रोड आदि मार्ग को जोड़ता है। यहां पर हुई जबरदस्त बारिश के कारण सारा इलाका जलमग्न हो गया। अचम्भे की बात तो यह है कि जल भराव के बाद अधिकारियोंव ठेकेदार की नींद टूटी जिन्होंने जेसीबी के साथ-साथ कर्मचारियों की मदद से पुलिया में फंसे कूड़े को निकलवाया और साफ-सफाई कराई। 4 घंटे बाद पानी की निकासी हो सकी। आप ही सोचिए कि यदि ठेकेदार और अधिकारी पहले ही साफ-सफाई करते तो शायद यह हालात पैदा ना होते। साफ-सफाई के नाम पर नगर पालिका फाइलों में लाखों रुपए खर्च करती है। असलियत में तो हालात कुछ और ही हैं।
शुक्रवार को हालात इतने खराब हो गए कि अतरपुरा चौक पर दोनों तरफ तीन फीट तक पानी भर गया। कई वाहन तो खराब हो गए। व्यापारियों के व्यापार ठप हो गए। इसके बाद नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम, ठेकेदार, कर्मचारी, जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने पुलिया में फंसे कूड़े को निकलवाया और उसकी सफाई कराई। यदि समय-समय पर इसकी सफाई की जाती तो शायद यह स्थिति पैदा ना होती और ना ही क्षेत्रवासियों को समस्या आती।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























