
हापुड़: पानी की जगह निकला तेजाब, पीने से बिगड़ी युवती की तबीयत, CCTV आया सामने
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के अर्जुन नगर में ज्वेलरी खरीदने गई युवती को जब प्यास लगी तो दुकानदार ने पास की कन्फेक्शनरी की दुकान से पानी की बोतल मंगवा दी। युवती ने जैसे ही पानी पिया तो वह पानी की जगह तेजाब निकला जिसे पीकर युवती की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दुकानदार का दावा है कि उसने सील बंद पानी की बोतल दी थी।
मामला हापुड़ के अर्जुन नगर का है जब रिया नाम की युवती ज्वेलरी खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप पर पहुंची जहां दुकानदार ने महिला दुकानदार से पानी मंगवाया। पानी पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इसमें पानी की जगह ज्वलनशील पदार्थ मिला था। वहीं महिला दुकानदार का कहना है कि उसने पेटी में से बोतल निकालकर डीप फ्रीजर में लगाई और ग्राहक के मांगने पर उसे दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























