
तीर्थ नगरी बृजघाट में आवारा पशुओं का आतंक
हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर। तीर्थ नगरी बृजघाट में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आपको बता दे कि तीर्थ नगरी बृजघाट गंगा किनारे आए दिन आवारा पशुओं का झुंड देखने को मिलेगा जिसकी वजह से आने-जाने में स्थानीय निवासी व श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आए दिन इसी तरह की तस्वीर बनी रहती है लेकिन संबंधित विभाग मामले में कार्रवाई करने से झिझकता है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि आए दिन इसी तरह की तस्वीर बनी रहती है। लोगों का यह भी कहना है कि कार्रवाई के कुछ दिन बाद भी यही तस्वीर देखने को मिलती है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























