
धौलाना: कच्चे मकान की छत गिरी, परिवार सुरक्षित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हो रही लगातार बारिश से धौलाना कस्बे में एक कच्चे मकान की छत की दो कड़ियों टूट गई। गनीमत रही की हादसे के दौरान कोई भी कमरे में मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से धौलाना निवासी कासिम के कच्चे मकान की छत गुरुवार को अचानक टूट गई जिससे मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की हादसे के समय कोई भी कमरे में मौजूद नहीं था। वहीं छत गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जर्जर और कच्चे मकान का सर्वे करने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से जर्जर भवन और कच्चे मकान में सावधानी बरतने व आपात स्थिति की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























