
हापुड़: अतरपुरा चौपला पर स्थित डाट की नगरपालिका ने की सफाई
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती है। क्षेत्र तालाब की शक्ल ले लेता है। शुक्रवार को अतरपुरा पर स्थित डाट की सफाई की गई। जेसीबी मशीन व कर्मियों की मदद से सफाई की गई। वहीं क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि नालों के साथ-साथ डाट की सफाई भी की जाए जिससे कि जल भराव की समस्या से निजात मिल सके।
हापुड़ के अतरपुरा चौराहा जरा सी बारिश में तालाब की शक्ल ले लेता है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को नगर पालिका द्वारा डाट की सफाई कराई गई। उसके बाद पानी की निकासी हो सकी। ललित अग्रवाल छावनी वालों ने कहा कि नगर पालिका सफाई पर विशेष ध्यान दें और समय रहते अभियान चलाएं।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926























