
👁 26 views Views
10 रुपए लगाओ , 100 रुपए पाओ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक ऐसे सटोरिए को पकड़ा है जो आवाज लगाकर सट्टा करने के लिए न्योता दे रहा था। यह सटोरिया ₹10 के बदले ₹100 कमाने का लालच देकर फसाता था।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने पशु चिकित्सालय के पास से स्टोरिए अरुण निवासी काकोड़ी को धर दबोचा। पुलिस ने अरुण के कब्जे से डायरी, पैन तथा 510 रुपए नगद बरामद किए हैं। डायरी में सट्टेबाजी का हिसाब किताब दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अरुण ₹10 के बदले सो रुपए पाओ का लालच देकर लोगों को सट्टा करने के लिए बुला रहा था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























