
गढ़: पेड़ से लटका मिला महिला का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और घटना स्थल की जांच कर रही है।
निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटना गढ़मुक्तेश्वर के गांव रेतोवाली मंढैया की है गांव से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में शीशम के पेड़ पर मृतका प्रियंका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका प्रियंका पत्नी मनवीर का विवाह ढाई वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों के तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी, तभी मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस जांच में जुटी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























