
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर स्थित रेलवे लाइन के पास 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान 45 वर्षीय बसंत निवासी सहरसा बिहार के रूप में की है जोकि हापुड़ के एफसीआई कॉलोनी में पल्लेदारी का काम करता था।
आपको बता दें कि क्षेत्रवासियों की नजर एक लाश पर पड़ी जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची जिसने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन जारी है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG
























