
हापुड़ में शुक्रवार को बारिश व शनिवार को गरज के साथ बारिश की संभावना
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार आज लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। संभावना है कि शुक्रवार को बारिश जबकि शनिवार को तेज बारिश होगी।
जनपद हापुड़ में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात से जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। हापुड़, बाबूगढ़, पिलखुवा, सिंभावली, धौलाना आदि क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं शुक्रवार को बारिश जबकि शनिवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























