
गढ़: बृजवासी गेस्ट हाउस, ग्रीन गेस्ट हाउस समेत तीन पर सीलिंग की कार्रवाई
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पुलिस-प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना दमकल विभाग की एनओसी और बिना सराए एक्ट के चल रहे तीन गेस्ट हाउस पर शिकंजा कसा है जिन्हें सील कर दिया है। साथ ही अन्य को भी चेतावनी दी है कि अपने दस्तावेजों को जल्द से जल्द पूर्ण करें।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई ऐसे गेस्ट हाउस व होटल हैं जो बिना सराय एक्ट के चल रहे हैं। उनके पास दमकल विभाग की एनओसी तक नहीं है। ऐसे में बुधवार को नायब तहसीलदार, दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन गेस्ट हाउसों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा। वही टीम ने चेतावनी दी है कि बिना पंजीकरण चल रहे होटल व गेस्ट हाउस पर कार्रवाई का क्रम लगातार जारी रहेगा।टीम ने बृजवासी गेस्ट हाउस, ग्रीन गेस्ट हाउस समेत तीन को सील कर दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























