
कल 10 जुलाई दिन शुक्रवार को धृति एवं शूल योग में पूजन विधि और क्या दान करें जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से 9634408321
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 10 जुलाई दिन शुक्रवार को योगिनी एकादशी व्रत धृति,शूल योग में हैं ।एकादशी तिथि 10 जुलाई को प्रातः08 बजकर17मिनट से प्रारम्भ होकर10/11 जुलाई दिन शुक्रवार को ही प्रातः05 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा !
और 11 जुलाई को द्वादशी में सूर्योदय होने के कारण 10 जुलाई को ही एकादशी व्रत रखना शास्त्रोक्त हैं ! अतः10जुलाई को ही योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा और 11 जुलाई दिन शनिवार को पारण करें शास्त्रोक्त हैं !योगनी एकादशी पारण11जुलाई दिन शनिवार को प्रातः लगभग 7 बजकर 03 मिनट से 09 बजकर10मिनट के बिच पूजन कर अन्नं का दान करने के उपरांत कर सकते हैं !योगिनी एकादशी में कुछ विशेष व्रत नियम हैं। इस दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु, विशेषकर लक्ष्मी-नारायण रूप की पूजा की जाती है,पीले फूल,तुलसी दल और पंचामृत अर्पित किए जाते हैं, और दिन भर सात्त्विक आचरण रखा जाता है।दशमी की रात से तामसिक भोजन, जैसे लहसुन-प्याज,से परहेज करें !व्रत में फलाहार ग्रहण करें ! दिन भर अन्न और नमक से परहेज करें !क्रोध, निंदा, अपशब्द और झूठ से बचे और ब्रह्मचर्य का पालन करें ! सूर्य को जल अर्पित कर पीले वस्त्र पहनकर पूजा करें। भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी, पंचामृत और नैवेद्य अर्पित करें। व्रत कथा सुनें और अंत में आरती करें। इस दिन जल, अन्न, वस्त्र, जूते-छाते का दान करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। योगिनी एकादशी परभगवन विष्णु और पीपल की पूजा का भी विशेष महत्व हैं !एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप तुलसी या चन्दन के माला से कम से कम 108 बार और विष्णुसहस्त्र नाम पाठ अवश्य करें !
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























