
हाईवे के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन सड़क पर झूली, हादसे का खतरा
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित पुराने थाने के सामने हाइवे के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन अचानक झूल गई जिसके कारण लोगों पर जान का खतरा मंडराने लगा। इस दौरान मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर साइड से निकलने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। साथ ही बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। क्षेत्र वासियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से यह हालात बने हुए हैं लेकिन इसकी सुद्ध लेने वाला कोई नहीं है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की सुबह का है जब हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित पुराने थाने के सामने हाईवे के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन अचानक नीचे आकर झूल गई। मार्ग पर लटकी विद्युत लाइन के कारण लोगों की जान पर खतरा मंडराने लगा। इसके बाद वाहन चालकों ने सावधानीपूर्वक वाहन निकालने का प्रयास किया जिसके बाद अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची जिसने सभी वाहनों को रोका और बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और बताया कि पिछले कई दिनों से तार झूल रहे थे लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शिकायत के बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























