
शिवरात्रि व कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, बाबूगढ़ पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़। आगामी शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बाबूगढ़ पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एसएसआई नवीन कुमार गौतम एवं पुलिस बल ने बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के बछलौता रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और ठेला संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिक प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें ताकि पर्व एवं यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























