
👁 13 views Views
बिना फिटनेस सड़क पर दौड़ रहे दो स्कूली वाहन सीज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एआरटीओ विभाग ने बिना फिटनेस चल रहे दो स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें सीज कर दिया। एक स्कूली वाहन बिना फिटनेस प्रमाण पत्र और दूसरा बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इन्हें सीज कर दिया। आपको बता दें कि मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत जुलाई के पहले हफ्ते में स्कूलों के वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सोमवार को दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






















