
सड़क हादसे में घायल को मिलेगा तुरंत इलाज
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):सीएमओ ऑफिस के सभागार मे सोमवार को पीएम राहत कैशलेस स्कीम को लेकर Deputy CMO डॉ सुनील गुप्ता और जिला सूचना एवं विज्ञान विभाग से IRAD जिला प्रभारी श्री निशांत राजपूत के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया ।
जिसका मुख्य उद्देश प्राइवेट हॉस्पिटल में सड़क दुर्घटना के पीड़ित व्यक्तियों का मुफ्त इलाज हो, गोल्डन ऑवर में उनकी जान बचाई जा सके ।
सड़क दुर्घटना के पीड़ित को हॉस्पिटल TMS पोर्टल के ज़रिए पुलिस को सूचना देगी जिसके उपरांत अगले 24 घंटे के अंदर ही पुलिस सत्यापित करेगी की ये रोड एक्सीडेंट हैं या नहीं । इसमें ज़िले के लगभग सभी प्राइवेट हॉस्पिटल के स्टाफ मजूद थे ।
सीएमओ ऑफिस से आयुष्मान वाली टीम से डॉ ज़हीर और राहुल मौजूद थे ।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























