
👁 4 views Views
पिलखुआ में पौधारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पिलखुआ के राजपूत रेजीमेंट इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को जिला वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धर्मेश तोमर रहे।
पिलखुआ के विद्यालय परिसर मे आयोजित वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जनता को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विधायक धर्मेश तोमर, डीएफओ गौतम सिंह व प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह सहित उपस्थित जनों पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण करने के संकल्प लिया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























