
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बिना फिटनेस दौड़ रहे 27 स्कूली वाहनों को एआरटीओ विभाग ने नोटिस जारी किया है और शीघ्र से शीघ्र नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन न करने की दिशा में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान ने बताया कि आदर्श भारतीय कन्या इंटर कॉलेज के वाहन पंजीकरण नंबर यूपी 37 बीटी 2476, डीएस रामस्वरुप पब्लिक स्कूल के यूपी 14 सीटी 3110, जीआर पब्लिक स्कूल के यूपी 37 एटी 7087, होली चाइल्ड जूनियर हाईस्कूल के यूपी 37 टी 8356, मां सरस्वती चैरिटेबिल ट्रस्ट के यूपी 14 जेटी 0677, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के यूपी 14 डीटी 3914, रामा एजुकेशन सोसायटी के यूपी 37 टी 1398, शांति शिक्षा निकेतन के यूपी 37 टी 8101, श्री परमानंद शिक्षा समिति के यूपी 37 टी 5356, सुरेश चंद मैमोरियल पब्लिक स्कूल के यूपी 37 बीटी 1441 और वीआईपी हाईस्कूल के वाहन नंबर यूपी 14 डीटी 1670 समेत 27 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























