
चलती बाइक पर खड़े होकर किया स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाईवे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चलती बाइक पर स्टंटबाजी कर रहा है जो बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर अपनी जान जोखिम में डाल रहा है। हाईवे पर वाहन फर्राटा भरते हैं। ऐसे में हादसा भी हो सकता है जिसके कारण अन्य लोग भी हादसे की चपेट में आ सकते हैं। मामले में लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
हापुड़ में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हाइवे पर चलती बाइक के ऊपर एक युवक स्टंट कर रहा है जो चलती बाइक पर खड़ा हो गया है। पीछे से आ रहे कार सवार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























