
दिगम्बर जैन मुनि शुभ सागर जी महाराज का हापुड मे मगंल प्रवेश हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): शनिवार प्रातःकाल दिगम्बर जैन मुनि 108 श्री शुभ चन्द्र सागर जी महाराज का हापुड मे मगंल प्रवेश हुआ। जैन मुनि शुभ चन्द्र सागर जी महाराज जैन तीर्थ रामनगर, आवला,बरेली से पदयात्रा करते हुए दिल्ली की ओर जा रहे हैं जहाॅ उनका इस वर्ष चातुर्मास होगा। जैन भक्तो के साथ मुनिराज श्री 1008 समोशरण पार्श्वनाथ दिगम्बर दिगम्बर जैन मंदिर शकंर गंज पहुंचे, वहाॅ दर्शन के उपरांत श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंचे। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, विकास जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, अभिषेक जैन, सचिन जैन गौरव जैन, सुबोध जैन, सीता जैन, सुषमा जैन, दीपाली जैन आदि उपस्थित थे।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























