
गढ़ः अस्थि विसर्जन करने आए डिफेंस अधिकारी के साथ छीना-झपटी, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में गंगा स्नान व धार्मिक अनुष्ठान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा अब पूरी तरह दांव पर लग चुकी है। शासन व प्रशासन और पुलिस कार्यशैली को ठेंगा दिखाते हुए यहाँ भीख मांगने वालों और संदिग्ध महिलाओं के झपटमार गिरोहों ने सरेआम आतंक मचा रखा है।
जानकारी के अनुसार डिफेंस अधिकारी (रक्षा क्षेत्र) हरियाणा के भिवानी (सिवाणी मंडी) से अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित करने और पूजा-अर्चना के लिए बृजघाट पहुंचे तो महिलाओं के एक गिरोह ने डिफेस अधिकारी से छीना-झपटी और लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। झपटमार महिलाओं को देखते हुए श्रद्धालु ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस अलर्ट होकर संदिग्ध महिला झपटमारों की तलाश में जुटने का दावा कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह भीख मांगने के बहाने घाटों पर सामान चोरी, पार्किंग से वाहनों की चोरी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को आसानी से अंजाम देते हैं। पूर्णिमा व अमावस्या जैसे व्यस्त दिनों में इनका आतंक और भी खतरनाक हो जाता है, जो शासन और प्रशासन की अनदेखी के चलते किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























