
धौलाना: शहीद स्तम्भ में तोड़फोड़ की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में अमर शहीदों की स्मृति में बने शहीद स्तंभ में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। एक युवक ने स्तंभ की दीवार में वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब वायरल हो रही है।
यह शहीद स्तम्भ, धौलाना के उन 14 क्रांति वीरों की याद में बनाया गया जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष किया था और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी। इन सभी वीर सपूतों को फांसी दी गई थी। उनकी स्मृति और संघर्ष को देखते हुए पेंठ चौराहे पर स्तंभ बनाया गया जहां पर एक युवक ने तोड़फोड़ कर इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























