
👁 20 views Views
बारिश के दौरान बस अड्डा बना तालाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बारिश के दौरान जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाके पानी में डूब गए। जल भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से बस स्टैंड आदि इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई जिसके बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि बारिश के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए। ऐसे में बस डिपो में भी जलभराव हो गया जहां कई फीट तक पानी भर गया। जल भराव के कारण यात्रियों, बस चालकों, परिचालकों आदि को परेशानी का सामना करना पड़ा।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















