
हापुड़ में तैनात जिलापूर्ति अधिकारी पर उनकी मां ने लगाए गंभीर आरोप, कालेधन से जुड़ा प्रकरण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी पुत्री महिपाल निवासी गांव मीरपुर सीतापुर सरसावा सहारनपुर समेत पांच लोगों पर सीमा की माता मुनेश रानी ने सहारनपुर के थाना सरसावा में मुकदमा दर्ज कराया है। आईपीसी की धारा 420 व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सहारनपुर पुलिस ने संजीव कुमार चौधरी पुत्र हरि प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राणा पुत्र लक्ष्मण सिंह, गंभीर पुत्र ऋषिपाल चौधरी निवासीगण मीरपुर सीतापुर सहारनपुर, सीमा चौधरी तथा नरेश कुमार पुत्र जयराम निवासी गांव पहलवानपुर सरसावा सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुनेश का आरोप है कि उनकी बेटी ऐसे गिरोह के साथ मिली है जो माफिया हैं और काले धन से जुड़े मामलों में लिप्त है।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। संजीव और राजेंद्र ने उसके खाते में 15 लाख रुपए बिना बताए जमा कर दिए। यह बैंक का अकाउंट उसकी बेटी सीमा चौधरी ने खुलवाया था। वही इस खाते का संचालन करती है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी सीमा चौधरी अपनी काली कमाई उसके बैंक खाते में जमा करती है। इतना ही नहीं आरोपी उसकी संपत्ति पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर सहारनपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी समेत सभी आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























