
दंगल कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी नेता दिग्विजय शिशोदिया को महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना ग्राम सपनावत में आयोजित भव्य दंगल कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय शिशोदिया ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवाओं एवं सम्मानित बुजुर्गों ने महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
दंगल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और युवाओं की उपस्थिति रही। पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं का लोगों ने उत्साह के साथ आनंद लिया। इस अवसर पर दिग्विजय शिशोदिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दंगल जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति और ग्रामीण खेल परंपरा की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और खेल भावना का विकास होता है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद दिग्विजय शिशोदिया ने आयोजन समिति, ग्राम के युवाओं एवं सम्मानित बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर किया गया सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। महाराणा प्रताप का त्याग, शौर्य और स्वाभिमान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी और अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए ऐसे सामाजिक एवं खेल आयोजनों का निरंतर आयोजन होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी पहलवानों, आयोजकों और ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























